ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मनन सेवा संस्थान ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान का किया शुभारंभ।

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 18 views
मनन सेवा संस्थान ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान का किया शुभारंभ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मनन सेवा संस्थान द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का पोस्टर विमोचन अलवर विधायक एवं वन मंत्री *संजय शर्मा* द्वारा किया गया।
संस्थान से जुड़े *योगेश शर्मा* ने बताया कि “क्लीन अलवर, क्लीन माइंड” थीम के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के साथ-साथ दैनिक जीवन में प्लास्टिक वस्तुओं का प्रयोग कम करना है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पॉलिथीन, पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स एवं पैकिंग में उपयोग होने वाली प्लास्टिक सामग्री का पूरी तरह बहिष्कार करें और इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं।
सामाजिक कार्यकर्ता व परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष *अश्विनी जावली* ने कहा कि पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करना समय की आवश्यकता है। संस्थान द्वारा इस दिशा में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर रजनीश जैमन, सौरभ कालरा,जितेंद्र राठौर, जीतू गुर्जर,यशोधन पाराशर, रविंद्र जोशी,मोहित गुप्ता, आरडी शर्मा,सूर्यकांत भारद्वाज, सुनील चौधरी,श्याम यादव, राजू सैनी,नितेश भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube