ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अरावली बचाने को लेकर पीपाड़ सिटी में 29 को निकलेगा मशाल जुलूस, राष्ट्रपति के नाम देंगे ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 27 Dec 2025 · 207 views
अरावली बचाने को लेकर पीपाड़ सिटी में 29 को निकलेगा मशाल जुलूस, राष्ट्रपति के नाम देंगे ज्ञापन

जोधपुर पीपाड़ सिटी। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध अब जन-आंदोलन की तैयारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार 'अरावली बचाओ अभियान' के तहत आगामी 29 दिसंबर को कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। शनिवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया।

शाम 4 बजे शुरू होगा जुलूस

यूथ कांग्रेस नेता अजयसिंह कच्छावाह ने बताया कि पर्यावरण संतुलन और पर्वतमाला के अस्तित्व को बचाने के लिए यह मशाल जुलूस सायं 4 बजे लक्ष्मी भोजनालय से रवाना होगा। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह जुलूस उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचेगा, जहाँ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की जाएगी।

पोस्टर विमोचन में जुटे दिग्गज

शनिवार को पोस्टर विमोचन के दौरान मोहनलाल कटारिया, नगर अध्यक्ष अमराराम भाटी, ओमप्रकाश सांखला, इस्माइल खान सिंधी, और सुरेश कच्छावाह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि अरावली राजस्थान की जीवनरेखा है और इसका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है।

ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर चंद्रशेखर व्यास, मोहनराम सांखला, गोबरसिंह कच्छावाह, कैलाश टाक, अब्दुल कलाम, शरीफ छीपा, मुजफ्फर खलीफा, जेठाराम चौहान, बंसी टाक, विधानसभा प्रभारी दयालसिंह, खेमाराम सांखला, जितेंद्र सांखला, जितेंद्र सैनी, सुनील कच्छावाह, अजय परिहार, हनुमान शर्मा व मोहसिन गोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने आमजन से इस मशाल जुलूस में शामिल होकर पर्यावरण बचाने की मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube