ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, चांदी ठगी गैंग का भंडाफोड़ असली चांदी लेकर नकली गिलट लौटाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार 11 लाख की चांदी, ₹3.5 लाख नकद और मोबाइल फोन बरामद

By Shubh Bhaskar · 24 Mar 2026 · 50 views
बलरामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, चांदी ठगी गैंग का भंडाफोड़

असली चांदी लेकर नकली गिलट लौटाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

11 लाख की चांदी, ₹3.5 लाख नकद और मोबाइल फोन बरामद

फर्जी जीएसटी कार्ड और नकली सर्टिफिकेट से करते थे धोखाधड़ी

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश
बलरामपुर पुलिस ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में कूटरचना और धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त असली चांदी लेकर उसकी जगह नकली गिलट वापस कर देते थे और साथ में फर्जी शुद्धता प्रमाण पत्र भी देते थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 435 ग्राम चांदी (कीमत लगभग 11 लाख रुपये), 3 लाख 50 हजार रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?
10 मार्च 2026 को आगरा निवासी पवन कुमार राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने जीएसटी नंबर अंकित विजिटिंग कार्ड देकर चांदी का ऑर्डर लिया। माल मिलने के बाद आरोपियों ने चालाकी से असली चांदी की जगह नकली गिलट भेज दी और फर्जी प्रमाण पत्र देकर धोखा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 मार्च को तीनों आरोपियों को गोण्डा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। मामले में कई धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

ऐसे करते थे ठगी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी—
फर्जी सिम कार्ड से ऑर्डर देते थे
कोरियर के जरिए असली चांदी मंगाते थे
वापस भेजते समय उसमें मिलावट कर नकली माल भेज देते थे
फर्जी जीएसटी और विजिटिंग कार्ड का इस्तेमाल करते थे
यह गिरोह गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था और संगठित तरीके से इस ठगी को अंजाम देता था।

बरामदगी
4.435 किलो चांदी (लगभग ₹11 लाख)
₹3,50,000 नकद
4 मोबाइल फोन

पुलिस की अपील
पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या फर्जी दस्तावेज के आधार पर व्यापारिक लेन-देन करते समय पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube