14.2 किलो गैस सिलेंडर में कटौती की खबर फर्जी, सरकार ने किया खंडन।
By Shubh Bhaskar ·
24 Mar 2026 ·
26 views
14.2 किलो गैस सिलेंडर में कटौती की खबर फर्जी, सरकार ने किया खंडन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- नई दिल्ली सोशल मीडिया पर इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक भ्रामक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर में अब केवल 10 किलोग्राम गैस ही दी जाएगी। इस खबर को लेकर आमजन में भ्रम की स्थिति बन गई थी।
इस वायरल दावे पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह से अफवाह बताया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ कहा कि 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है और उपभोक्ताओं को पूरा भरा हुआ सिलेंडर ही मिलेगा।
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें।
दरअसल, वैश्विक स्तर पर चल रहे ऊर्जा संकट और अंतरराष्ट्रीय हालातों के बीच इस तरह की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे आम जनता में अनावश्यक चिंता उत्पन्न हो रही है। सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।