इस बार फिर चमका लेकसिटी का बहरूपिया कलाकार सोहन सुवालका
By Shubh Bhaskar ·
27 Dec 2025 ·
32 views
इस बार फिर चमका लेकसिटी का बहरूपिया कलाकार सोहन सुवालका
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर शिल्पगराम उत्सव 2025 में देश के प्रसिद्ध बहरुपिया कलाकारों चितोड के छगनजी,विकरम,गौरीशंकर बांदीकुई के शमशाद ,सिकंदर,अरमान बडोदा के सरफराज के साथ ही दर्शकों में अपनी अनुठी छाप छोड मनोरंजन कर रहे है लेकसिटी के बहरूपियां कलाकार सोहन सुवालका।
देश की विलुपत हो रही "बहरूपिया कला" के संरक्षण, संवर्धन व प्रचार-प्रसार हेतु आगे आए राजस्थान फिल्म कला एव सेवा संस्थान के निर्देशक रिटायर्ड शिक्षक, फिल्म एवं टिवी एक्टर,रंगकर्मी सोहन सुवालका ।
पदमश्री जानकीलालजी को अपना गुरू मान ने वाले सुवालका लंदन सहित देश-विदेश में महाराणा प्रताप, गब्बर, श्री कृष्ण,श्रीराम ,हनुमान,रावण,शान्ता सहित विभिन्न रूप थर लोगो का मनोरंजन कर रहे हं।
केंद्र के फुरकान खान और पवनजीअमरावत का आभार व्यक्त करते है कि आपने राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ बहरुपिया कला दिखाने का और सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उदयपुर की जनता और पर्यटकों का अपार स्नेह और प्यार मिला है।सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संखयां में शिल्पगराम जाकर कलाकारोंऔर शिल्पकारों का मनोबल बढायें। साथ ही सरकारों से भी बहरुपिया कलाकारो को प्रोत्साहित कर इस विलक्षण कला को संरक्षित करने का आह्वान किया।