ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फर्जी स्कूल व कोचिंग बंद हों, बच्चों के भविष्य से न हो खिलवाड़: *लालाराम ठाकुर*

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 30 views
फर्जी स्कूल व कोचिंग बंद हों, बच्चों के भविष्य से न हो खिलवाड़: *लालाराम ठाकुर*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान अलवर (राजस्थान) की जिला स्तरीय बैठक श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलवर में जिला अध्यक्ष लालाराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया।
बैठक में निजी विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष भगवान स्वरूप शर्मा, प्रदेश महामंत्री वीनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष लालाराम ठाकुर, विनोद शर्मा एवं सुरेंद्र यादव का अतिथि के रूप में स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस दौरान *विनोद शर्मा* ने कहा कि निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा और सुरक्षा का दायित्व शिक्षा विभाग का है,जबकि विद्यालयों के स्टाफ के हितों की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन को स्वयं उठानी चाहिए।
*प्रदेश महामंत्री वीनेश शर्मा* ने आरटीई के तहत पी-०3,पी-०4 और पी-०5 कक्षाओं के पुनर्भरण भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्ष 2018 तक सरकार इन कक्षाओं के छात्रों की फीस का भुगतान करती थी, लेकिन वर्तमान में प्रवेश के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार प्रवेश के लिए बाध्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर न तो सरकार और न ही अभिभावक फीस का भुगतान कर रहे हैं,जो नियमों के विपरीत है। *प्रदेश अध्यक्ष भगवान स्वरूप शर्मा* ने आरोप लगाया कि अलवर शहर व जिले में बिना मान्यता के फर्जी स्कूल तेजी से संचालित हो रहे हैं। कुछ लोग कोचिंग के नाम पर अवैध रूप से प्रवेश लेकर विद्यालय चला रहे हैं, जिस पर शिक्षा विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने विभाग पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए और ऐसे फर्जी संस्थानों को तत्काल बंद कराने की मांग की।
*जिला अध्यक्ष लालाराम ठाकुर* ने कहा कि आरटीई का बजट उपलब्ध होने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही बिना मान्यता के कोचिंग व विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिन पर दबाव के चलते कार्यवाही नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है।
बैठक के पश्चात संगठन के पदाधिकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। इस पर *एडीओ गजराज गौड़ (माध्यमिक मुख्यालय)* ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
*महासचिव सुरेंद्र यादव* ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच दिनों के भीतर कार्यवाही नहीं की गई, तो तहसील एवं जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के कार्यालयों का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान ओपी शर्मा, दीपक पंडित, सुनील बिलखा, धर्मवीर चौधरी, मोना दुबे, नितेश परवाना, भरत दहिया, नरेश शर्मा, लोकेश शर्मा, पंकज मित्तल, रेखा मिश्रा, रामस्वरूप सैनी, जगराम शर्मा, संदीप पंडित, अजीत सैनी, कालूराम गुर्जर, मोहित पंडित सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube