ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घुमंतू समाज के युवाओं ने स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम, रेडीमेड कपड़ों की दुकान का शुभारंभ।

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 18 views
घुमंतू समाज के युवाओं ने स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम, रेडीमेड कपड़ों की दुकान का शुभारंभ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- घुमंतू समाज की युवा पीढ़ी अब स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने सपनों को साकार कर रही है। इसी कड़ी में लुहार समाज के युवाओं अरुण लुहार और अनीश लुहार ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान का शुभारंभ कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी जवाली ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र सिंह (क्षेत्र घुमंतू कार्य प्रमुख) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह सीए श्रीकृष्ण गुप्ता तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विजेंद्र खंडेलवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर दुकान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान अरुण लुहार,अनीश लुहार एवं अश्विनी जवाली ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष दुरेजा,समाजसेवी राजेश जोशी, सुरेश अवस्थी,प्रेम दीक्षित, प्रवीण अग्रवाल,महावीर उपाध्याय,योगेश शर्मा,सौरभ कालरा और रोहन लुहार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि घुमंतू समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही युवाओं को स्वावलंबन और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube