ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बारहठ महाविद्यालय में मनाया गया वीर बाल दिवस

By Shubh Bhaskar · 27 Dec 2025 · 7 views
बारहठ महाविद्यालय में मनाया गया वीर बाल दिवस

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शाहपुरा में सिखों के दसवें गुरू गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत और उनके अदम्य साहस को समर्पित वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता धर्मनारायण वैष्णव ने बताया कि इस दिवस की शुरूआत 9 जनवरी 2022 को माननीय प्रधानमंत्री की घोषणा से हुई जिन्होने बताया कि साहिबजादों के साहस को याद करने के लिए हर वर्ष 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। वैष्णव ने यह भी बताया कि यह दिन विद्यार्थी और युवाओं को साहस, नैतिकता और न्याय के लिए खडे होने की प्रेरणा देता है। यह भारतीय इतिहास के उन गुमनाम नायकों को सम्मान देने का तरिका है जिन्होने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च नोचावर कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बालूराम रेगर ने किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube