ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पूर्व पार्षद एडवोकेट राधे श्याम वधवा बने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ग्रीन होम सैक्टर 29 के प्रधान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

By Shubh Bhaskar · 23 Mar 2026 · 10 views
पूर्व पार्षद एडवोकेट राधे श्याम वधवा बने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ग्रीन होम सैक्टर 29 के प्रधान
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 22 मार्च : रविवार को ग्रीन होम सैक्टर 29 में स.दर्शन सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय निवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर ग्रीन होम सैक्टर 29 के निवासियों ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के गठन की मांग रखी। जिसके अंतर्गत आम सहमति से पूर्व पार्षद एडवोकेट राधे श्याम वधवा को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रधान, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर रोशन लाल को उप प्रधान, गौरव सिंघु सचिव, सौरभ शर्मा उप सचिव राजेश कुमार और विपिन कुमार कोषाध्यक्ष, रितेश नारंग एवं रतन सिंह आडिटर, एडवोकेट अरुण शर्मा लीगल एडवाइजर और राजकुमार को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया। इसी साथ बैठक के निर्णय अनुसार भविष्य में अन्य सदस्य बनाए जाने हैं। बैठक में सभी स्थानीय निवासियों ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के गठन पर खुशी जाहिर की और एक दूसरे के दुःख सुख में शामिल होने की बात कही। क्षेत्र की जो भी समस्या होगी उसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रशासन एवं सिटी कंपनी से समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

फोटो परिचय : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ग्रीन होम सैक्टर 29 के पदाधिकारी एवं सदस्य।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube