भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अलवर द्वारा सीपीआई के 100 वर्ष पूरे, किशनगढ़ बास में किया समारोह।
By Shubh Bhaskar ·
27 Dec 2025 ·
91 views
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अलवर द्वारा सीपीआई के 100 वर्ष पूरे, किशनगढ़ बास में किया समारोह।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के किशनगढ़ बास में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना के 100वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी की जिला कौसिंल की महत्वपूर्ण विस्तारित बैठक का.भुवनेश तिवाड़ी ऐडवोकेट के आवास पर आयोजित की गई,
विज्ञप्ति मे बताया कि पार्टी के सदस्य किशनगढ़ बास के तोप सर्किल पर एकत्रित होकर रैली के रूप में पार्टी के नारे लगाते हुए, मिटिंग स्थल पर पहुंचे, वहां पर कामरेड एडवोकेट भुवनेश तिवाडी ने पार्टी का झण्डा रोहण कर पार्टी के कार्यक्रम की शुरुआत की।
उसके पश्चात स्वर्गीय का.मूलचन्द तिवाड़ी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ साथी का.शिव नारायण एंव का.भुवनेश तिवाड़ी ने की।
पार्टी के 100वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानी,क्रांतिकारियों एवं पार्टी के नेतृत्व कारी समर्पित साथियों सहित अलवर जिले के लगभग 73 साथियों को जो आज हमारे बीच नहीं रहे उन्हें भी याद करते हुए दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर किशनगढ़ बास की बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर का.भुवनेश तिवाड़ी के सुपुत्र राकेश तिवाड़ी,ऐडवोकेट के निर्वाचित होने पर पार्टी के वरिष्ठ साथी शिवनारायण द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई, पार्टी के सहसचिव एवं क्षेत्रीय प्रभारी का.कमलेश सैनी द्वारा सभी उपस्थित साथियों का स्वागत कर पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी एवं पार्टी के संघर्षों को आगे बढाने का भी संकल्प दोहराया।
पार्टी के वरिष्ठ साथी जगदीश शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे हजारों हजार कामरेड साथी आजादी के आन्दोलन मे फांसी, कालापानी, कालकोठरी सहित अनेकों को जेल की यातनाओं से गुजरना पड़ा, अंग्रेजों के जुल्मों के खिलाफ कडे संघर्ष किए।परन्तु वर्तमान में देश में ऐसी विचार धारा की सरकार हैं। जिसने देश की आजादी मे अपने एक नाखून के बराबर भी योगदान नहीं किया।
का.राजकुमार बक्शी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सदैव मजदूरों-किसानों, दलितों, पिछडो, एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए ईमानदारी से संघर्षरत रही हैं, पार्टी हमेशा समान शिक्षा, रोजगार के अवसर सहित आम जन के मौलिक अधिकारो के समाजवादी व्यवस्था की पक्षधर रही हैं।परन्तु वर्तमान सरकार द्वारा देश की तमाम सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही हैं, देश पर लाखों करोड़ों रुपये का कर्ज हो गया है, देश अर्थव्यवस्था को पूँजीवाद मे बदल रही हैं, जिससे गरीब और गरीब हो रहा है पैसे वाला पैसे वाला हो रहा है, सरकार की नीतियों के विरोध में हमें लगातार संघर्ष करने की जरुरत है।
नौजवान अभिमन्यु तिवाड़ी ने भी सम्बोधित करते हुए पार्टी का वैधानिक गठन 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर में हुआ।पार्टी के गौरव शाली संघर्षों का इतिहास रहा है।
इस अवसर पर का.राम चन्द्र (खैरथल) राज मिस्त्री मजदूर यूनियन एटक के जिलाध्यक्ष का.धीर सिंह(धीरूभाई), ऐडवोकेट मनोज बोहरा,(राजगढ़) ने भी सम्बोधित करते हुए पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने एवं 101वाँ स्थापना दिवस होने पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।
पार्टी की जिला कौसिंल मे जिला सचिव का.तेजपाल सैनी ने रिपोर्ट पेश की, जिस पर का.भोलाराम शर्मा,कमलेश सैनी, पुरुषोत्तम,बुलाराम,मथुरा प्रसाद,मनमोहन सैनी,पालीराम, राजकुमार बक्शी,फूल सिंह,एवं काली चरण जोशी ने भी विचार रखे,कौसिंल ने पार्टी को मजबूत करने,आमजन के लिए संघर्ष करने,वर्तमान सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज को बुलन्द करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर रामप्रकाश,
हरदत्त सिंह,श्री निवास,भौरेलाल वर्मा,रूपनारायण,जयमल सिंह, सुभाष यादव,विनोद कुमार, गजराज सिंह,गंगा राम शर्मा, सुबेसिंह चौधरी,मौहर सिंह, नूरदीन खाँ,अतर खाँ,विनोद, ग्यान चन्द भामडा,पदमशर्मा, बाबू लाल गौड,राजू कोली, सी.एम बैरवा,शिवलाल,हरिसिंह सैनी, सुन्दर,सागर,देवेंद्र तिवाड़ी, निष्कर्ष तिवाड़ी,प्रसून तिवाड़ी, हेमन्त कुमार गुप्ता,किशन चन्द आदि उपस्थित थे। जिला कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को यह जानकारी भाकपा के जिला सचिव तेजपाल सैनी द्वारा दी गई।