ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 42 views
मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा

35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

राज्य के मुख्य सचिव श्रीनिवासन आज चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। निंबाहेड़ा आगमन पर उनके उस समय के सहकर्मियों, राज्य कर्मियों एवं सहयोगियों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने 35 वर्ष पूर्व उपखंड अधिकारी, निंबाहेड़ा के रूप में अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत की थी। इस दौरान मुख्य सचिव ने अपने पुराने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि निंबाहेड़ा में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने 35 वर्ष पूर्व और वर्तमान समय के विकास कार्यों की तुलना करते हुए क्षेत्र में हुए बदलावों पर संतोष व्यक्त किया।

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर उपस्थित सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद किया तथा स्मृति स्वरूप समूह फोटो भी खिंचवाया। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने श्री सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखंड अधिकारी निंबाहेड़ा सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube