ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अज्ञात वाहन की टक्कर से लाइनमैन सहित चार घायल, गंभीर हालत में जयपुर रेफर।

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 50 views
अज्ञात वाहन की टक्कर से लाइनमैन सहित चार घायल, गंभीर हालत में जयपुर रेफर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के चंद्रसिंह की ढाणी (सुरेर) में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बिजली विभाग के लाइनमैन समेत चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लाइनमैन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो लड़कियां और एक महिला शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमपुरा निवासी महेंद्र सिंह गुर्जर (पुत्र भगवान सहाय गुर्जर), जो बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं, चंद्रसिंह की ढाणी के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें और वहां मौजूद स्थानीय दो लड़कियों व एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए निजी वाहन की मदद से सभी घायलों को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र सिंह गुर्जर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जयपुर के उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, महेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद से वे बेहोशी की हालत में हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। वैसे सभी घायलों को राजगढ़ अस्पताल से जयपुर के लिए रैफर कर दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube