ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आज विश्व जल दिवस*

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 25 views
*आज विश्व जल दिवस*

मैं जल हूँ ना मेरा कोई रंग है। ना किसी का संग है। मैं तो बहुत ही तरल हूँ। मैं तो बहुत ही सरल हूँ। सबके जीवन की आस हूँ। सबके लिए ही खास हूँ। कभी रहता मैं ठोस हूँ। कभी-कभी मैं ओस हूँ। काम सभी के मै आता हूँ। सबके मन को मैं भाता हूँ।
हरियाली धरती पर मैं लाता हूँ। सबको शीतल मैं करता हूँ। कभी ऊंचाई से मैं गिरता हूँ।
गिरकर भी रास्ता मैं अपना बनाता हूँ।
सबको संघर्ष की राह मैं दिखाता हूँ।
मंजिल तक पहुंचना मैं सिखाता हूँ।
दिख जाता हूँ मैं आजकल बोतल में।
बिक रहा हूँ मैं स्टेशन और होटल में।
जो कभी आता था मैं केवल नल में
रहता हू मैं ताल-तलैया, नदी और झील में।
मेरे बिना ना आज है ना कल है।
बिना मेरे तो जीवन ही मुश्किल है।
मैं तो प्रकृति का अमृत फल हूँ। मैं तो आपका जल हूँ।

राकेश कुमार गोस्वामी अध्यापक
ग्राम पोस्ट अजीतगढ़
तहसील भीम जिला राजसमंद

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube