ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विज्ञान समिति में संवत् 2083 का स्वागत उत्साहपूर्ण समारोह आयोजन से किया

By Shubh Bhaskar · 21 Mar 2026 · 28 views
विज्ञान समिति में संवत् 2083 का स्वागत उत्साहपूर्ण समारोह आयोजन से किया
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमति हंसा राजस्थान उदयपुर
विज्ञान समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष संवत् 2083 का उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इस अवसर पर समिति के सभी 60 उपस्थित सदस्यों को कुमकुम तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बाँधा गया तथा नीम-मिश्री-नारियल का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. महीप भटनागर ने की। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सुराणा मुख्य अतिथि तथा इंजी. आर.के. चतुर, अध्यक्ष-कोठारी संस्थान, विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में इंजी. आर.के. खोखावत ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की, डॉ. के.एल. कोठारी ने राष्ट्रकवि द्वारा रचित दो कविताएँ सुनाईं, जबकि श्रीमती गीता सिंह एवं सुश्री प्रिया वैष्णव ने भजन प्रस्तुत किए। डॉ. के.पी. तलेसरा ने विक्रम संवत् के महत्व, महाराज विक्रमादित्य के जीवन एवं उनके नवरत्नों में से एक द्वारा खगोलीय गणनाओं के आधार पर विक्रम संवत् तथा वर्ष भर की तीज-त्योहारों की गणना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा 14 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एक लाख रुपये से अधिक चेक द्वारा वितरित की गई। विज्ञान समिति के नवीन सदस्य इंजी. आर.के. सिंघवी, श्री रवीन्द्र सुराणा एवं श्री कैलाश रावल का स्वागत किया गया। इसी प्रकार डी.एस. कोठारी संस्थान के सात नए सदस्यों का भी हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.के. गर्ग ने किया।कार्यक्रम के अंत में चाय-नाश्ता तथा ग्रुप फोटो सेशन आयोजित हुआ।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube