कृभको द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) सहकार संगोष्ठि का हुआ सफल आयोजन।
By Shubh Bhaskar ·
26 Dec 2025 ·
20 views
कृभको द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) सहकार संगोष्ठि का हुआ सफल आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर दिनांक 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार को कृभको द्वारा रोजड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति (GSS) में एक सहकार संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणजीत सिंह राठौड़ मुख्य राज्य प्रबंधक कृभको जयपुर रहे, जिन्होंने सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र में कृभको की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र सिंह खंगारोत अध्यक्ष रोजड़ी GSS द्वारा की गई, जिन्होंने किसानों को सहकारिता से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि रणजीत सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में मृदा परीक्षण,जैविक खेती तथा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किसान भाई आधुनिक तकनीकों एवं सहकारी मॉडल के माध्यम से किस प्रकार अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। और माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं।
अन्य वक्ता कीर्ति सिंह, द्वारा RhizoSuper उत्पाद के उपयोग, लाभ एवं फसलों पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. गोपेश शर्मा, प्रबंधक इफको ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उर्वरक प्रबंधन एवं संतुलित पोषण पर अपने विचार साझा किए।
इस संगोष्ठी में लगभग 120 समिति व्यवस्थापकों एवं उन्नतशील किसानों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर रतन लाल यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित किसानों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मीडिया को यह जानकारी व्हाट्सएप द्वारा कृषि अधिकारी कुलदीप द्वारा दी गई।