ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

By Shubh Bhaskar · 20 Mar 2026 · 40 views
आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
जिले के बहराइच रोड स्थित धुसाह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धुसाह निवासी तीरथराम वर्मा (लगभग 32 वर्ष), पुत्र संते वर्मा, गांव के पास इमली के पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube