ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का विरोध, अव्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

By Shubh Bhaskar · 19 Mar 2026 · 34 views
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का विरोध, अव्यवस्था को लेकर सरकार घिरी


उपभोक्ताओं की समस्याएं जानने गैस एजेंसियों पर पहुंचे कांग्रेस नेता
ओवरचार्जिंग और कालाबाजारी के आरोप, आंदोलन की चेतावनी
महंगाई और सप्लाई व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश
सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और सप्लाई व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं ने गैस एजेंसियों पर पहुंचकर उपभोक्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई अपने चरम पर है और गैस की उपलब्धता भी समय पर नहीं हो पा रही है।
प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कई जगहों पर ओवरचार्जिंग और कालाबाजारी की शिकायतों का भी जिक्र किया और कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान वरिष्ठ नेता मारकंडे मिश्र, अवधेश पाल सिंह, विजय कुमार उपाध्याय, अनिल सिंह डिपर, राजेश सिंह, राजेश कुलदीप, विशाल कश्यप, अमेरिका, राधेश्याम यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है और गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी तथा सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube