राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन ने जिलाधिकारी कन्नौज को सौंपा ज्ञापन।
By Shubh Bhaskar ·
18 Mar 2026 ·
79 views
राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन ने जिलाधिकारी कन्नौज को सौंपा ज्ञापन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- कन्नौज (उत्तर प्रदेश)-पुलिस भर्ती परीक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र में कथित रूप से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले प्रश्न को लेकर राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कन्नौज को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र में एक प्रश्न के विकल्प के रूप में “पंडित” शब्द का प्रयोग अपमानजनक संदर्भ में किया गया है तथा ब्राह्मण समाज को अवसरवादी समानार्थी शब्दों से जोड़कर दर्शाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने इसे समाज के प्रति सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रश्न पत्र तैयार व अनुमोदित करने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी,सुरेन्द्र नाथ चतुर्वेदी,अरविंद उपाध्याय, प्रिया,रश्मि पांडे,जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप कुशवाहा,विवेक कुशवाहा,सुमित दूबे,ओ.पी. शर्मा,बबलू पंडित सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। श्रमजीव पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय द्वारा दी गई।