18 करोड़ के कथित घोटाले की पीएमओ में शिकायत ।
By Shubh Bhaskar ·
18 Mar 2026 ·
22 views
18 करोड़ के कथित घोटाले की पीएमओ में शिकायत ।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- टहला- अलवर जिले के टहला क्षेत्र के सरिस्का क्षेत्र में खनन संचालन को लेकर कथित 18 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि यदि उसकी शिकायत झूठी साबित होती है तो वह एक करोड़ रुपये का चेक प्रधानमंत्री सहायता कोष में जमा कराने के लिए तैयार है।
मामले के अनुसार, सरिस्का टाइगर रिजर्व (सेंचुरी) से ०1 से 10 किलोमीटर के दायरे में बिना राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की अनुमति के खानों का संचालन नियमों के विरुद्ध माना जाता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टहला से झिरी तक करीब 22 खानों का संचालन किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सेंचुरी से खानों की दूरी का गलत आकलन करते हुए लगभग ०6 खानों को संचालन की अनुमति दी गई, जिसमें सरिस्का के डीएफओ अभिमन्यु सहारण की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
अब यह मामला उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद प्रशासनिक और वन विभागीय कार्यप्रणाली पर जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर भी इस विषय को लेकर चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।