ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईरान–इज़राइल–अमेरिका संघर्ष: अग्निवेश उपाध्याय

By Shubh Bhaskar · 17 Mar 2026 · 624 views
ईरान–इज़राइल–अमेरिका संघर्ष: अग्निवेश उपाध्याय

दैनिक शुभ भास्कर ईरान–इज़राइल–अमेरिका के बीच चल रहे वर्तमान संघर्ष को लेकर रणनीतिक विश्लेषक एवं अग्निवेश उपाध्याय फाउंडेशन के डायरेक्टर अग्निवेश उपाध्याय द्वारा पहले किए गए आकलन अब अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से काफी हद तक मेल खाते दिखाई दे रहे हैं।
अग्निवेश उपाध्याय ने पूर्व में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने विश्लेषण में यह बताया था कि यह संघर्ष लगभग 17 से 30 दिनों की समयसीमा के भीतर समाप्त हो सकता है। अब हाल के वैश्विक बयानों और रणनीतिक संकेतों से यह समयसीमा वास्तविकता के करीब प्रतीत हो रही है।
इज़राइल की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे इस सैन्य अभियान को लगभग तीन सप्ताह लगभग 21 दिन के भीतर समाप्त करने का लक्ष्य रखते हैं। वहीं, अमेरिका की ओर से भी इसी प्रकार के संकेत सामने आए हैं कि संघर्ष को सीमित अवधि 17 से 30 दिन के भीतर नियंत्रित और समाप्त करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
इन घटनाक्रमों से यह स्पष्ट होता है कि अंतरराष्ट्रीय शक्तियाँ भी अब उसी समय-सीमा की ओर बढ़ रही हैं, जिसका आकलन पहले ही अग्निवेश उपाध्याय द्वारा किया गया था। यह सामंजस्य उनके रणनीतिक विश्लेषण की प्रासंगिकता को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद UNSCमें ईरान के हमलों के विरुद्ध लाए गए प्रस्ताव पर भारत का समर्थन भी इसी संतुलित दृष्टिकोण का हिस्सा माना जा रहा है। उपाध्याय ने पहले ही सुझाव दिया था कि भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा, वैश्विक स्थिरता और खाड़ी क्षेत्र की शांति को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव का समर्थन करना चाहिए।
भारत का यह निर्णय उसकी उस नीति को मजबूत करता है, जिसमें वह सदैव अंतरराष्ट्रीय कानून, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक शांति के पक्ष में खड़ा रहा है।
वर्तमान परिदृश्य में यह कहा जा सकता है कि समय रहते किए गए रणनीतिक आकलन और नीति-सुझाव वैश्विक घटनाओं की दिशा को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
— अग्निवेश उपाध्याय
डायरेक्टर, अग्निवेश उपाध्याय फाउंडेशन

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube