ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आयुषी शर्मा बनीं सिविल जज, ब्राह्मण समाज का बढ़ाया मान- *डॉं.सुरेश चंद शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 16 Mar 2026 · 50 views
आयुषी शर्मा बनीं सिविल जज, ब्राह्मण समाज का बढ़ाया मान- *डॉं.सुरेश चंद शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर में चोमू निवासी आयुषी शर्मा ने गुजरात हाई कोर्ट द्वारा घोषित सिविल जज परीक्षा परिणाम में 65वां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे ब्राह्मण समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।
आयुषी शर्मा, चोमू निवासी अधिवक्ता मनु वत्सल भारद्वाज की पुत्री हैं। उनकी सफलता का समाचार मिलते ही शहर के गणमान्य लोग उनके निवास पर पहुंचकर बधाई देने लगे, जिसका सिलसिला लगातार जारी है।
रविवार को सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओर शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉं. सुरेश चंद शर्मा तथा जयपुर जिला अध्यक्ष पंडित रामस्वरूप आचार्य अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ आयुषी शर्मा के घर पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें माला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि गुजरात में सिविल जज के रूप में चयनित होना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समाजसेवी श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष,व अखिल संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा शिव शक्ति संगठन और बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,कैलाश तिवारी,कृपा शंकर शर्मा,यज्ञ दत्त सराफ, प्रदीप शर्मा,नाथूलाल शर्मा, रामावतार शर्मा एवं मोहित शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयुषी के माता-पिता को भी माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube