ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री क्षत्रिय जन संसद ने राजपूत सभा भवन में मनाया होली महोत्सव, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 15 Mar 2026 · 141 views
श्री क्षत्रिय जन संसद ने राजपूत सभा भवन में मनाया होली महोत्सव, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- श्री क्षत्रिय जन संसद अलवर की ओर से रविवार को अंबेडकर नगर स्थित श्री राजपूत सभा भवन में होली मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेल्फ-डिफेंस प्रदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से राजपूत समाज के प्रबुद्धजन एवं नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, सभ्यता-संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।
नारी सशक्तिकरण विषय पर सरपंच बबीता चौहान सहित जयपुर इकाई के सूरजभान सिंह गोड, रूप सिंह,पत्रकार सुरेंद्र सिंह,गोपाल एवं महिपाल सिंह ने विचार रखे। साथ ही मार्शल आर्ट के माध्यम से सेल्फ-डिफेंस की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
समारोह में भामाशाहों द्वारा प्रतिभाशाली युवाओं के सम्मान हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। श्री क्षत्रिय जन संसद के अध्यक्ष उदय सिंह भाटी, शहर अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान सहित मनोज सिंह शेखावत,गिरिराज सिंह,रघुवीर सिंह,भंवर सिंह,कमल सिंह राठौड़ और मनवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षा, चिकित्सा,पुलिस,खेल, पत्रकारिता,प्रशासन,कृषि एवं राजस्व विभागों में चयनित प्रतिभाओं को स्मृति-चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया।
बैठक में अलवर शहर में संस्थापक राव राजा प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित करने, एक प्रमुख चौराहे का नामकरण उनके नाम पर करने, यूजीसी एक्ट के विरोध तथा पंचायती राज में ईडब्ल्यूएस को आरक्षण देने जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी अवधेश सिंह द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube