ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आज 14 मार्च को कुरुक्षेत्र में होगा उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा कार्यक्रम

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 18 views
आज 14 मार्च को कुरुक्षेत्र में होगा उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा कार्यक्रम

शुभ भास्कर अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र। उपभोक्ता परिसंघ भारत (सीसीआई) द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से “उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा” के अंतर्गत एक विशेष स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ और वैज्ञानिक उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

इस अवसर पर डॉ. अनंत शर्मा (नेशनल चेयरमैन, सीसीआई) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ताओं में श्री रमेश (वैज्ञानिक – ई / निदेशक एवं प्रमुख एचआरबीओ), श्रीमती नविता यादव (वैज्ञानिक – ई) तथा श्री सौरभ चंद्रा (वैज्ञानिक – सी / उप निदेशक) शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम में चौ. कृष्ण श्योकंद (प्रधान अंतर्राष्ट्रीय, जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र), श्री राजकुमार भोला (प्रदेश अध्यक्ष, सीसीआई हरियाणा) तथा श्री राकेश श्योकंद (आईटी प्रमुख, सीसीआई हरियाणा) भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीसीआई के वरिष्ठ सलाहकार श्री मुकेश कुमार शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपभोक्ता जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube