ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तिलक में मिले 5.51 लाख लौटाए, लिया सिर्फ एक रुपया

By Shubh Bhaskar · 13 Mar 2026 · 18 views
तिलक में मिले 5.51 लाख लौटाए, लिया सिर्फ एक रुपया

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के राशमी उपखंड क्षेत्र के चटावटी गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में वर पक्ष ने तिलक में मिली 5 लाख 51 हजार रुपये की नकद राशि लौटा कर समाज के सामने मिसाल पेश की। चटावटी निवासी शंकर सिंह चौहान की पुत्री विजयश्री का विवाह राजसमंद जिले के बेरण गांव निवासी एएसआई लक्ष्मण सिंह राणावत के पुत्र गोपाल सिंह राणावत के साथ तय हुआ था। बारात के स्वागत के दौरान वधू पक्ष की ओर से तिलक के रूप में 5 लाख 51 हजार रुपये नकद भेंट किए गए।
इस मौके पर दूल्हे के पिता लक्ष्मण सिंह राणावत ने तिलक की राशि में से केवल एक रुपये का प्रतीकात्मक सिक्का स्वीकार करते हुए शेष पूरी रकम वापस लौटा दी। उनके इस कदम से समारोह में मौजूद लोग भावुक हो गए और वर पक्ष की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि दहेज और दिखावे के बढ़ते चलन के बीच यह कदम समाज के लिए प्रेरक संदेश है,जिससे बेटियों वाले परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने की दिशा में सकारात्मक सोच को बल मिलेगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube