ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान दिवस को लेकर जोधपुर में होगी विशाल बैठक।

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 26 views
गौ सम्मान दिवस को लेकर जोधपुर में होगी विशाल बैठक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(जोधपुर):-जोधपुर- देशभर में गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर संत समाज द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। इसी क्रम में जोधपुर जिले में एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्म दास महाराज के आह्वान पर यह अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) गौ पुत्र पारस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गौभक्त नरसिंह गहलोत तथा संत सरूपीराम उमेद बाबा के सान्निध्य में 15 मार्च को विष्णु कुंड, पालड़ी मांगलिया, जोधपुर स्थित उमेद बाबा गौशाला में एक विशाल बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, गौभक्तों और सनातन धर्म के अनुयायियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस बैठक में पहुंचकर अभियान को सफल बनाएं। बैठक में 27 अप्रैल को मनाए जाने वाले गौ सम्मान दिवस की तैयारियों और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के संकल्प को लेकर चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने देशवासियों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान से जुड़ें और संत समाज के संकल्प को पूरा करने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, इसलिए उनके सम्मान और संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना चाहिए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube