महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे एमएलसी साकेत मिश्रा, मॉड्यूलर ओटी व एसएनसीयू समेत कई इकाइयों का लिया जायजा
By Shubh Bhaskar ·
12 Mar 2026 ·
12 views
महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे एमएलसी साकेत मिश्रा, मॉड्यूलर ओटी व एसएनसीयू समेत कई इकाइयों का लिया जायजा
शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश
संतोष कुमार
बलरामपुर।
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्रा ने जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के साथ जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का अवलोकन कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान एमएलसी व जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्थित एसएनसीयू यूनिट (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई), अल्ट्रासाउंड कक्ष, पोस्ट पार्टम वार्ड तथा मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाए गए रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, उपकरणों तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ए.के. शुक्ला, सीएमएस डॉ. सुमन दत्त गौतम, डॉ. सारिका साहू तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश वर्मा सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
एमएलसी साकेत मिश्रा एवं जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर ढंग से संचालित करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।