ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में योग सत्र आयोजित। मित्तल आईटीआई मण्डावर में हुआ योग अभ्यास।

By Shubh Bhaskar · 12 Mar 2026 · 18 views
श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में योग सत्र आयोजित।
मित्तल आईटीआई मण्डावर में हुआ योग अभ्यास।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(मण्डावर):-मंडावर- श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में मित्तल आईटीआई मण्डावर में योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंजलि वेलनेस के योगाचार्य केदारनाथ ने उपस्थित लोगों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योगाचार्य केदारनाथ ने बताया कि नियमित योग एवं प्राणायाम करने से शारीरिक और मानसिक विकास में अत्यंत लाभ मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस दौरान उन्होंने नीम,गिलोय, आंवला,ऐलोवेरा,तुलसी,हल्दी, व्हीट ग्रास तथा देशी गौ माता से प्राप्त गोवंश मूत्र,गोबर और गो-पीयूष में मौजूद औषधीय गुणों की भी जानकारी दी तथा इनके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आईटीआई व्यवस्थापक अनिल मित्तल, अनुदेशक बलराम सैनी,विजय पाल,पूर्ण सैनी सहित प्रशिक्षणार्थी राहुल मीना,दिनेश बैरवा,पुष्पेन्द्र,सौरभ और रिंकू आदि उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube