30 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
By Shubh Bhaskar ·
12 Mar 2026 ·
38 views
30 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
जिले की राशमी थाना पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार प्रार्थी मिठु लाल पुत्र गोपी लाल जाट, निवासी लसाडीयां कला, ने 27 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दी थी कि 26 फरवरी को वह अपने खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में चांदी की कड़ियां, कंदोरा, सोने की रामनामी, सोने के अन्य जेवर सहित अन्य आभूषण शामिल थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक व उच्च अधिकारीयो के निर्देश पर थानाधिकारी रतन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।जांच के दौरान पुलिस ने देवीलाल उर्फ देवा गाड़री निवासी लसाडीयां कला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच जारी है बताया गया की पुलिस द्वारा गठित टीम मे सीआई रतन सिंह,एएसआई नन्दलाल सैनी,कांस्टेबल विनोद पाराशर, दीपक खोईवाल, सावरमल, लोकेश आदि थे ।