तुलसी दिवस के उपलक्ष में सर्व समाज जागृति संघ ने निकाली भव्य तुलसी शोभायात्रा। साथ ही शोभा यात्रा में लोगों ने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने का लिया प्रण।
By Shubh Bhaskar ·
25 Dec 2025 ·
108 views
तुलसी दिवस के उपलक्ष में सर्व समाज जागृति संघ ने निकाली भव्य तुलसी शोभायात्रा। साथ ही शोभा यात्रा में लोगों ने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने का लिया प्रण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर-जयपुर के चौमू शहर में पिछले साल की भांति इस वर्ष भी सर्व समाज जागृति संघ व बृजवासी गो रक्षक सेना भारत संघ के बैनर तले चौंमू शहर में दिनांक 25 दिसंबर 2025 गुरुवार को तुलसी दिवस पर द्वित्तीय तुलसी शोभा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ बैंड बाजी के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यक्रम की शुभकामना दी और कहा कि सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय समय पर करते रहना चाहिए। यात्रा का शुभारंभ चोमू शहर के रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित श्याम मंदिर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में महिलाओं ने तुलसी के पौधे अपने सर पर रखकर शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा का बाबा अमरनाथ कांवड़िया संघ द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का जगह जगह मंदिरों के आगे तुलसी माता की लोगों ने पूजा अर्चना की।जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया गया शोभायात्रा में महिलाएं भजन गाते हुए व नाचते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा में गौ भक्त गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के नारे लगाते हुए चल रहे थे शोभा यात्रा श्याम मंदिर से शुरू हुई और सुभाष सर्किल,धोली मंडी, थाना मोड पहुंचने पर पुलिस थाने के सामने थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए राज विलास गार्डन पहुंची। राज विलास गार्डन पहुंचने पर सभी श्रद्धालुओं भक्तों व धर्मावलंबियों को भोजन प्रसादी पंगत में बैठाकर दी गई। सभी अतिथियों का दुपट्टे के साथ स्वागत किया गया वही राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अरविंद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अभिषेक राठौर भोपाल,प्रदेश अध्यक्ष सुमित दुबे उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गौरव गोर ने सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेशचंद शर्मा को राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रमाण पत्र फरसा देकर दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। *डॉ सुरेश चंद शर्मा ने बताया* कि 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस डे मनाते हैं जो कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है। हमारे देश में 25 दिसंबर को सभी देशवासी तुलसी दिवस मनाए इसी को लेकर पूरे साल भर हर महीने की 25 तारीख को तुलसी माता की शोभायात्रा निकालते हैं। साथ ही गौमाता को गौ राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार से इसकी मांग कर रहे।
जिलाध्यक्ष आचार्य पंडित राम स्वरुप शर्मा ने बताया कि तुलसी शोभायात्रा प्रातः 11:00 बजे रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित श्याम मंदिर से बैंड बाजे के साथ प्रारंभ हुई। पुरुष गौमाता को गौराष्ट्र माता घोषित करवाने के बैनर लेकर शोभा यात्रा में चले। शोभा यात्रा में अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य,पूर्व प्रधानाचार्य राम गोपाल शर्मा, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नाथू लाल शर्मा,बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी, एडवोकेट राकेश शर्मा ईशवाना, भामाशाह सोनू कोशिक,बाबा पंडित त्रिलोक तिवाड़ी,कैलाश टांक,कृपा शंकर शर्मा,कैलाश तिवारी,बाबूलाल जांगिड़,बसंत लालानी,सुरेंद्र सैनी बनवारी लाल भात्रा,शिक्षाविद हजारी लाल शर्मा,अजय शर्मा, राम मनोहर शर्मा,एडवोकेट मनु वत्सल, अजय शर्मा, प्रभु दयाल गैसका, सीमा शर्मा,मधु शर्मा,उर्मिला शर्मा,सुमन शर्मा,आशा शर्मा, शीला जांगिड़,ललित अग्रवाल, सहित काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शोभायात्रा में उपस्थित रहे। वाराणसी और पाटन सहित अनेकों जगह से पधारे गौसेवकों ने तुलसी मां का आशीर्वाद लिया।