ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती, 391 पौधे जब्त

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 589 views
गेहूं की फसल की आड़ में अफीम की खेती, 391 पौधे जब्त

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, राजस्थान इकाई द्वारा नारकोटिक्स आयुक्त, ग्वालियर श्री दिनेश बौद्ध के दिशा निर्देशन में श्री नरेश बुंदेल, उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही व वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री जबर सिंह राजपुरोहीत, सहायक नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा के मार्गदर्शन में श्री सुशील कुमार वर्मा, जिला अफीम अधिकारी, भीलवाड़ा के नेतृत्व में केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भीलवाड़ा टीम द्वारा थाना क्षेत्र गंगापुर (भीलवाड़ा) के गांव कांगणी में अवैध अफीम के पोधे जब्त किये ।

विशिष्ट एवं विश्वसनीय खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कांगनी में माडिया मंगरी के रास्ते पर गेहूँ के खेल के बीचो बीच अवैध अफीम बो रखी है (CBN), भीलवाड़ा के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई जिसमें श्री सुशील कुमार वर्मा, जिला अफीम अधिकारी, हरि किशन दानवानी, निरीक्षक, श्री गौरव तक्षक, श्री जगजीत सिंह, उप-निरीक्षकगण तथा श्री अनुराग सिंह, हवलदार शामिल थे। दिनांक 10 मार्च की दोपहर को टीम उक्त कार्यवाही के लिए रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद खेल मिला जिसमें गेहू के बीचो बीच अफीम के 391 पौधे मिले। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अफीम के पौधों को जब्त कर लिया गया है, प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को अपनी अटूट प्रतिबद्धता से दोहराता रहेगा। इस प्रकार की कार्रवाइयाँ समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की भयावह समस्या से बचाने तथा नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में CBN के दृढ़ संकल्प को सुदृढ करती हैं। श्री सुशील कुमार वर्मा ने जब से ज़िला अफ़ीम अधिकारी, भीलवाड़ा का पद संभाला है तब से एक ओर जहाँ अफ़ीम काश्तकारों में ख़ुशी की लहर है वहीं मादक पदार्थ के तस्करों में ख़ौफ़ का माहौल है , क्योंकि श्री वर्मा जहाँ काश्तकारों की भरपूर मदद करते है वहीं तस्करों के ख़िलाफ़ उतना सख़्त कदम उठाते हैं ।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube