ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 16 views
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:विश्राम कुमार मीणा  
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए सैम्पलिंग करने के निर्देश, मिड डे मिल खाने के भी लिए जाए सैम्पल, डीआईसी विभाग के अधिकारी खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों के लाइसेंस करे चैक

अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसको सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेेंगे, अगर किसी स्तर पर भी सैम्पल फेल आता है तो सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को स्कूलों में दिए जाने वाले मिड डे मिल के सैम्पल भी नियमित रूप से लिए जाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति(खाद्य सुरक्षा) की पहली बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार फरवरी 2025 में खाद्य सुरक्षा विषय को जहन में रखते हुए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय सलाहकार समितियों का गठन किया गया है। इस बैठक में नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ मिले। इस विषय को सुनिश्चित करना है, इसके साथ ही खाद्य पदार्थों में मिलावट करने या नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी है। इसके लिए सभी विभागों को जीरो टोरलैंस पॉलिसी पर काम करना होगा।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र जिले में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से सैम्पल लिए जाए। इसके साथ ही आम नागरिकों व प्रतिष्ठानों के मालिकों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों के माध्यम से लोगों में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता आए और दुकानदार सरकार के खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन किया जा सके। उपायुक्त ने डीआईसी विभाग के अधिकारियों को फूड उद्योग के लाइसेंस व लेवल चैक करने, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मिड डे मील के खाने की गुणवत्ता को चैक करने और सैंपल भरने के निर्देश दिए।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को कैमिकल व पेस्टीसाइड का कम प्रयोग करने के प्रति जागरूकता लाने और किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने, पुलिस विभाग को सख्ती के साथ कानून की पालना करवाने, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी खाद्य सुरक्षा के नियमों को लागू करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे और जल्द से जल्द फील्ड में जाकर कार्रवाई करने के साथ रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अमित चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube