ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शंकराचार्य के ‘धर्म युद्ध’ एलान वाले कार्यक्रम की सफलता से सनातन विरोधियों में भय।

By Shubh Bhaskar · 11 Mar 2026 · 29 views
शंकराचार्य के ‘धर्म युद्ध’ एलान वाले कार्यक्रम की सफलता से सनातन विरोधियों में भय।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- लखनऊ- राजस्थान से जुड़े संत समाज और सनातन समर्थकों की बड़ी उपस्थिति के बीच लखनऊ के अंबेडकर पार्क में ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ प्रतिष्ठा रथ के माध्यम से “धर्म युद्ध” का शंखनाद करते हुए सनातन विरोधियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में समर्थक और संत-महंत पहुंचे, जिससे आयोजन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में राजस्थान से अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज,सनातन प्रेमी गौ सासंद पंडित केदार नाथ शर्मा, बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,संस्कार सैन अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। इसके अलावा कानपुर, रायबरेली,अयोध्या, बिहार,सहित अन्य क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
संत समाज ने गौ रक्षा और सनातन धर्म को मजबूत करने के संकल्प के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान से सरकार पर भी दबाव बना है। कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य ने हाल ही में महाकुंभ के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शाही स्नान के लिए पैदल जाने को मजबूर किए जाने के कारण उन्होंने स्नान नहीं किया और मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों से धर्माचार्य, संत-महंत और समर्थक शामिल हुए। गौ रक्षा और सनातन के सम्मान को लेकर किए गए इस ‘धर्म युद्ध’ के ऐलान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
बताया गया कि कार्यक्रम के लिए पहले अंबेडकर पार्क में अनुमति दे दी गई थी, लेकिन बाद में कड़ी शर्तों के साथ अनुमति दी गई। इसके चलते बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों को पुलिस व्यवस्था के कारण कुछ असुविधाओं का सामना भी करना पड़ा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube