ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सर्दी में ठिठुरते गरीब बेसहारा परिवारों हेतु समिधा संस्था बनेगी संबल

By Shubh Bhaskar · 25 Dec 2025 · 100 views
सर्दी में ठिठुरते गरीब बेसहारा परिवारों हेतु समिधा संस्था बनेगी संबल

समिधा संस्थान द्वारा निःशुल्क ऊनी वस्त्र वितरण गरीब,फुटपाथ पर रहने वाले बेसहारा लोगों को पूरी शीत ऋतु तक किए जाएंगे वितरण


दैनिक शुभ भास्कर जमनेश आमेटा राजस्थान उदयपुर मावली सालेरा समिधा संस्थान द्वारा गरीब ,बेसहारा,फुटपाथ एवं कच्ची बस्तियों के बच्चों ,बुजुर्गों महिलाओं हेतु पूरी सर्दी में निशुल्क ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जाएगा । अभियान के तहत शनिवार को उदयपुर शहर से सटे बड़ागांव के नजदीक स्थित बंदी की नाल कच्ची बस्ती में ऊनी वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
संस्थान के संस्थापक डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है ।
किसी भी गरीब ,बेसहारा को इस कड़ाके की ठंड में आहत नहीं होना पड़े इस हेतु मानवता के भाव से संस्था द्वारा पूरी सर्दी में यह निशुल्क ऊनी वस्त्र वितरण अभियान चलाया जाएगा। उदयपुर जिले सहित जहां पर भी आवश्यकता होगी इस प्रकार के कार्यक्रम सर्दी रहने तक निरंतर जारी किए जाएंगे ।
इस अवसर पर , दीपक शर्मा,आकाश वाग़रेचा,सुनीता राठौड़, डा राजश्री गांधी, डॉ पुष्पा शर्मा, प्रदीप रावानी, उमेश निमावत, शंभू गमेती, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, आरोग्य शेखर, नाहर सिंह पड़ियार, अरुण मूला, राहुल दुबे, सुरेश जोशी, सुनील पालीवाल, किशन गमेती, दिलीप दमामी, अशोक मालवीय, कुंतल जोशी, कन्हैयालाल पंड्या समेत संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube