ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई का मायरा प्रारंभ

By Shubh Bhaskar · 25 Dec 2025 · 48 views
पीपाड़ सिटी: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई का मायरा प्रारंभ

​2500 महिलाओं ने उठाये कलश, महामंडलेश्वर कुशाल गिरी महाराज के सानिध्य में गूंजे गौ माता के जयकारे

नवरतन औझा

जोधपुर ​पीपाड़ सिटी। विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर के तत्वावधान में पीड़ित गौवंश व जीव-जंतुओं के सहायतार्थ मामा जी मैरिज गार्डन में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई के मायरे का भव्य आगाज हुआ। आयोजन के प्रथम दिन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कुशाल गिरी जी महाराज के सानिध्य में माली (सैनी) सेवा संस्थान सब्जी मंडी से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

​पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

​कलश यात्रा में पीपाड़ शहर व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 2500 महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश लेकर सम्मिलित हुईं। सब्जी मंडी सचिव पिंटू राज सैनी व समाजसेवी बाबूलाल सांखला ने श्रीमद् भागवत जी को सिर पर धारण कर शोभायात्रा की शुरुआत की। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। पूरा वातावरण गौ माता के जयकारों से भक्तिमय हो गया।

​भक्ति में डूबे श्रद्धालु

​कथा स्थल पर बाल संत श्री अक्षय अनन्त गौड़ ने विधिवत पूजन करवाकर कथा का शुभारंभ किया। महामंडलेश्वर कुशाल गिरी जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन देते हुए गौ सेवा का संकल्प दिलाया। कथा के दौरान सुमधुर भजनों पर महिला व पुरुष श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचने लगे।

​कार्यक्रम का समय

​आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा तथा रात्रि 8:00 से 10:00 बजे तक नानी बाई का मायरा का आयोजन होगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में गौ भक्तों को पधारने का आह्वान किया है।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर महेंद्र सिंह कच्छावाह, बाबूलाल टाक, प्रभाकर टाक, मिश्राराम सांखला, बक्सा राम कच्छावाह, ज्ञानाराम कच्छावाह, संपत राज सैनी, रघुनाथ राम टाक, आदित्य कच्छावाह, रामकिशोर सैनी, भगवान राम परिहार, श्याम लाल सांखला, सोहनलाल मारोठिया, जवरीलाल गहलोत, सोहनलाल कच्छावाह, संपत राज सांखला सहित हजारों की संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube