ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शनिवार रविवार को भी 31 मार्च तक प्रतिदिन कार्यालय खुला रहेगा।

By Shubh Bhaskar · 10 Mar 2026 · 23 views
जिला परिवहन कार्यालय शाहपुरा भीलवाड़ा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जिला परिवहन अधिकारी अनिल कायथ ने बताया की राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शनिवार रविवार को भी 31 मार्च तक प्रतिदिन कार्यालय खुला रहेगा।
शाहपुरा परिवहन अधिकारी ने बताया 15 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करने पर लगेगा जुर्माना
वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के करीब आते ही शाहपुरा डीटीओ (DTO) कार्यालय में राजस्व वसूली की गतिविधियाँ तेज हो गई हैं।
लक्ष्य पूरा करने के दबाव के चलते शनिवार रविवार को अवकाश होने के बावजूद कार्यालय खुला रहा, जहाँ मुख्य रूप से भार वाहनों का टैक्स जमा करने का कार्य किया गया।
मार्च की चुनौती बड़ी बकायादारों पर कड़ा शिकंजा परिवहन विभाग बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपना रहा है:
• ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई: पेंडिंग चालान और माइनिंग विभाग के ई-रवाना वाले वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है।
• उड़नदस्ते सक्रिय: मार्च के प्रथम सप्ताह से ही उड़नदस्ते सड़कों पर हैं और निर्माण उपकरण वाहनों (CEV) पर 15 गुना शास्ति (Penalties) आरोपित की जा रही है।
अंतिम तिथि और पेनल्टी की चेतावनी
जिला परिवहन अधिकारी अनिल कायथ ने बताया कि एडवांस टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है। इसके बाद 1.5 से 3 प्रतिशत तक पेनल्टी देय होगी। उन्होंने वाहन स्वामियों को सलाह दी है कि मार्च के अंतिम दिनों में सर्वर पर लोड बढ़ने से होने वाली तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते टैक्स जमा करा दें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube