ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मूलचंद अग्रवाल राष्ट्रीय सवर्ण दल के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत।

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 62 views
मूलचंद अग्रवाल राष्ट्रीय सवर्ण दल के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- राष्ट्रीय सवर्ण दल के मुख्यालय दुबे का पड़ाव, अलीगढ़ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.सी. गुप्ता ने राजस्थान प्रदेश के लिए मूलचंद अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
राजस्थान प्रदेश कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में शीघ्र ही प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में विस्तार अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर दल के प्रदेश मुख्य संरक्षक देशबंधु जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय सवर्ण दल का मिशन 2030 तक देश की राजनीति की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक आरक्षण, काले कानूनों से मुक्ति, समान शिक्षा व्यवस्था,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं,रोजगार के अवसर और अधिकार युक्त भारत का निर्माण संगठन का प्रमुख लक्ष्य है।
जोशी ने विश्वास जताया कि मूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्थान में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube