ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदतन सट्टेबाज रामगत चढ़ा हत्थे, 9 मामलों में पहले भी जा चुका है जेल।

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 30 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया



कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदतन सट्टेबाज रामगत चढ़ा हत्थे, 9 मामलों में पहले भी जा चुका है जेल।


रामगंजमंडी (कोटा):
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ अपना सख्त अभियान जारी रखते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशानुसार, रामगंजमंडी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी कर मोड़क निवासी रामगत मेघवाल को रंगे हाथों सट्टा करते हुए दबोचा।
मौके से नकदी और सट्टा उपकरण बरामद
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से ₹8,690 की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली 2 डायरियां, एक मोबाइल फोन और एक कैलकुलेटर भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश (RPGO) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना और आदतन अपराधी है अभियुक्त
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रामगत कोई साधारण अपराधी नहीं है। वह पिछले 18 सालों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ साल 2008 से लेकर अब तक मोड़क, सुकेत और रामगंजमंडी थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बार-बार जेल जाने के बावजूद आरोपी फिर से अवैध गतिविधियों में लिप्त हो जाता था।


पुलिस टीम की मुस्तैदी
इस सफलता में रामगंजमंडी पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर शर्मा, कांस्टेबल रूपेश, सुरेंद्र और आसूचना अधिकारी बाबूलाल की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने साफ संदेश दिया है कि जिले में किसी भी तरह का अवैध कारोबार और जुआ-सट्टा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube