ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जालौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, महिला सशक्तिकरण को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

By Shubh Bhaskar · 09 Mar 2026 · 55 views
जालौन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, महिला सशक्तिकरण को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जालौन

उरई (जालौन), 8 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर होटल जागृति इन कालपी रोड, उरई में अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि उर्विजा दीक्षित ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास की बुनियाद है। विशिष्ट अतिथि शीतल कुशवाहा ने शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया, वहीं नीलू नीखरा ने व्यापार, प्रशासन और सामाजिक सेवा में महिलाओं के बढ़ते योगदान को रेखांकित किया। कुमारी आकांक्षा अनुरागी, कृष्णा वर्मा, नेहा पुनीत मित्तल, रेनू वर्मा सहित कई वक्ताओं ने प्रेरणादायक विचार साझा किए।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रेनू वर्मा व शीतल कुशवाहा पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ने मीडिया से महिला को जागरूक करने के लिए मीडिया के माइक पर कई बाते बताई.

कार्यक्रम में नारी शक्ति सम्मान के तहत 25 महिलाओं को विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया—संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा और पत्रकारिता से जुड़ी नामचीन हस्तियाँ सूची में रहीं। साथ ही महिला बिंग की जिला व नगर कार्यकारिणी के मनोनयन प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनीता राज ने की और संचालन डॉ. प्रज्ञा राजपूत ने किया। आयोजकों ने महिलाओं को व्यापार, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में आगे लाने के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube