ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 19 views
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

दैनिक शुभ भास्कर उत्तराखंड हल्द्वानी एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट चौराहा में अंगवस्त्र पहनाकर माँ दुर्गा जी की प्रतिमा देकर सम्मानित कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य मनीष साहू पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती है इसीलिए आज जरुरत है की लड़कियों और महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना है कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें है उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मातृशक्ति की अधिक भागीदारी जैसी लाखों लड़कियां और महिलाएं जिन्होंने अपने कार्यों से अपनी शक्ति का परिचय दिया इसलिए भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा जिससे भारतीय नारी को जब भी कोई मौका मिलेगा तो वह अपनी प्रतिभा को निखार कर भारत देश को प्रगति उन्नति की नई बुलंदियों में पहुँचाकर भारत देश को विश्व गुरु बनाने में भारतीय नारी का निश्चित रूप अहम योगदान रहेगा
इसी क्रम में यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट एसआई कमल किशोर ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी
इस दौरान महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार अलका टंडन पूजा जोशी सुनीता तिवारी शांति रावत खुशी नागर ममता खत्री माही बिष्ट रेनू कांडपाल जया जोशी तारा टकवाल मनीष साहू सूरज मिस्त्री नमन तिवारी सुशील राय दीपक कुमार मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube