ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही, डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ एक कार जब्त, दो आरोपी गिरफतार

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 74 views
निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही, डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ एक कार जब्त, दो आरोपी गिरफतार

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध दो अलग अलग कार्यवाही करते हुए डेढ़ किलो अवैध अफिम के साथ एक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में आईजीपी रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी चित्तौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर कन्हैया लाल उ.नि. व जाप्ता की पुलिस टीम गठित की गई। पहली कार्यवाही मे कन्हैया लाल उ०नि० ईन्चार्ज पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा व पुलिस जाप्ता हैड कानि. हरविन्दर सिंह, कानि. जगदीश, रणजीत, हेमंत, मांगूसिंह, राकेश, विजय सिंह व गोविंद सिंह द्वारा जलिया चैक पोस्ट हाईवे रोड पर नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक वरना कार आई जिसको चैक करने हेतु बेरियर लगा रोका जाकर कार की तलाशी ली गई तो डेस बोर्ड मे रखी पोलीथीन की थैली के अन्दर 01 किलोग्राम अवैध अफीम होना पाई गई। कार व अफीम को नियमानुसार जब्त किया जाकर आरोपी 30 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र जगत सिंह राजपूत निवासी रिछडी थाना स्वरुपगंज जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्यवाही में कन्हैया लाल उप निरीक्षक इन्चार्ज थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, हैड कानि. हरविन्दर, कानि. कन्हैया लाल, चैनाराम, जगदीश, हेमन्त द्वारा बस स्टेण्ड निम्बाहेडा पर आरोपी 27 वर्षीय महावीर पुत्र हरजीराम जाट निवासी नेच्छावा थाना नेच्छावा जिला सीकर के कब्जे शुदा बैग की तलाशी में एक पारदर्शी थैली से 500 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी महावीर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube