ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खेत से अवैध गांजा के पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 93 views
खेत से अवैध गांजा के पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया



पुलिस थाना जावदा द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही करते हुए जावदा स्थित खेत पर कुल 55 छोटे- बडे गांजा के पौधों को जब्त कर आरोपी खेत मालिक को गिरफतार किया है। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव व जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ श्री मनीष त्रिपाठी के द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व स्थायी वारंटियो, भगौडो, मफरूर व वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र” के तहत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड व वृत्ताधिकारी रावतभाटा शंकर लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी जावदा गोवर्धन सिंह उनि को जावदा थाना सर्कल के सरहद मौजा जावदा में खेरिया की माल में स्थित खेत में अवैध गांजा की खेती सूचना मिलने पर थानाधिकारी व जाप्ता कानि. कमलेश, नरेन्द्र सिंह, पदमा राम व प्रवीण कुमार द्वारा अवैध गांजा के हरे गीले 55 पौधों को जब्त किये जाकर खेत मालिक 50 वर्षीय बद्री चन्द पुत्र सोराम माली निवासी जावदा थाना जावदा जिला चितौड़गढ़ को गिरफतार कर थाना जावदा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube