ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अल्टो कार से 47.540 किलोग्राम डोडा जब्त

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 64 views
अल्टो कार से 47.540 किलोग्राम डोडा जब्त

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के मण्डफिया थाना पुलिस द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एक अल्टो कार से 47.540 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सैन पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि. विकास, विजेश, जगदीश व संजय द्वारा रूपाजी का खेडा मोड पहुँच नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबन्दी आसावरा माता से आने वाले रोड की तरफ से एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जो संदिग्ध प्रतीत होने से थानाधिकारी ने उक्त कार को रूकने का ईशारा किया जिस पर चालक बावर्दी पुलिस जाप्ता व वाहन सरकारी को देखकर गाडी नही रोक कर भगाकर ले जाने लगा जो तेज गति से भगाते हुऐ मण्डफिया, करौली, चिकारडा, बिहारीपुरा होते हुवे ग्राम बिहारीपुरा के शमशान से आगे नाडाखेडा के पास स्थित जंगल में कार को छोडकर जंगल में कांटेदार व पत्तेदार झाडीयो में भागते हुए दिखाई दिया, जिसकी तलाश की गई मगर उक्त व्यक्ति झाडीयो में छुपते हुवे झाडियों की आड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मौके पर चालक द्वारा छोडी गई कार अल्टो की तलाशी ली गई तो उक्त वाहन में कुल 03 कट्टे अवैध अफीम डोडा चूरा से भरे पाये गये जिनका वजन किया गया तो कुल डोडा चूरा का वजन 47.540 किलोग्राम होना पाया गया। अवैध अफीम डोडा चुरा एवं परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार को कब्जे पुलिस लेकर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

More News

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित विधायक आक्या सहित जिला कलक्टर ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
माचाड़ी घाटी में वैन में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा।
हिन्दू युवा वाहिनी में पं० कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश)।
मेवाड़ा दंपत्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया खास दिन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद”
लोकजन सेवा संस्थान ने चक्रवर्ती राज सम्राट अशोक एवं संविधान निर्माता प्रमुख डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया |
माण्डकलां नगरफोर्ट में कीर समाज के मंदिर के सामने डोम का कार्य प्रारम्भ
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube