ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महिला दिवस मनाया – *भारतीय महिला फेडरेशन*

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 17 views
महिला दिवस मनाया – *भारतीय महिला फेडरेशन*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय महिला फेडरेशन द्वारा भूधर कॉलोनी स्थित हर्ष इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड गीता सैनी ने की। इस अवसर पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव का. तेजपाल सैनी ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुनिया के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाओं ने सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राजनीति,सेना,पुलिस,पायलट, प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। पहले परिवारों में बेटियों को पराया धन समझकर उनकी शिक्षा और परवरिश पर ध्यान नहीं दिया जाता था,लेकिन अब बेटियों को भी बेटों के समान अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
तेजपाल सैनी ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा की शुरुआत का श्रेय सावित्रीबाई फुले को जाता है, जिन्होंने भारी संघर्ष के बावजूद बेटियों को शिक्षित करने का अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद आज भी महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली घटनाएं चिंता का विषय हैं, इसलिए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एटक के अध्यक्ष का. राजकुमार बक्शी, इप्टा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शर्मा और राकेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला दिवस की बधाई दी और समाज में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने हाल ही में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने की सामूहिक रूप से निंदा करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग भी की।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं अनाया, जसमीत कौर, राधिका, परम कौर, गुरलीन कौर और अवंतिका ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नैना कौर, रेखा कौर, राधा, ममता, मनीषा यादव, बाला, ममता वर्मा, लीला देवी, पुष्पा देवी, माया, नेहनी देवी, भगवती देवी, ननगो, रूचिका, राधा शर्मा, मीना शर्मा सहित फेडरेशन की कोषाध्यक्ष रेखा सिंह भी उपस्थित रहीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube