ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सलावटिया में हुए कार्यक्रम

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 23 views
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सलावटिया में हुए कार्यक्रम

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

बिजोलिया-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बिजौलिया तहसील के सलावटिया में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। सलावटिया में आरोली,सुखपुरा, नयानगर,कास्या, झाड़ोली, वेरी शाल,रसद पूरा, तिलस्वां, राणा जी का गुड़ा आदि गांव की महिला शामिल हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मंडल अध्यक्ष संगीता कुमारी, वरिष्ठ अतिथि कैलाश धाकड़, उप प्रधान पंचायत समिति बिजौलिया किशन खटीक, समाज सेवी बिजौलिया विधिक सेवा समिति से plv राम बाबू माथुर, अंजली नायक, राजस्थान बर्ड खान मजदूर संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग से इंदु देवी आदि को सम्बोधित किया गया। सुनीता कुमारी ने महिलाओं के अधिकारी नारी शक्ति पर प्रकाश डाला और कमली देवी रैगर ने सिलिकोसिस विधवा महिलाओं की पैशन बढ़ाने को लेकर बोला कि पश्चिम बंगाल में सिलिकोसिस विधवाओं महिलाओं को 3500 मिलता हे वह राजस्थान में भी मिले। पैशन बढ़ाने की मांग कि गई ओर सिलिकोसिस पीड़ित खान श्रमिको ने सम्मान सहायता राशि ओर 4000 पेंशन की मांग रखी ओर सिलिकोसिस नीति में बदलाव करने की मांग रखी गई। 19 की नीति से पहले प्रमाणित सिलिकोसिस पीड़ित खान श्रमिको को 2 लाख रुपए सहायता राशि विधवाओं महिलाओं ने पर्यावरण स्वीकृति के तहत वैकल्पिक रोज़गार की मांग रखी सभी मांगों की रिपोर्ट तैयार कर संगठन के माध्यम से बताया गया। संगीता कुमारी के माध्यम से मुख्यमंत्री ओर लोक सभा अध्यक्ष के पास मांग रखने का निर्णय लिया गया सभी जनप्रतिनिधि ने समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाने के लिए बोला गया।कार्यक्रम में विधिक सेवा समिति से रामबाबू माथुर, अंजली नायक ने महिलाओं के अधिकार के बारे जानकारियां प्रदान कराई गई। कार्यक्रम में खान मजदूर सुरक्षा अभियान से रामदेव भाट, छोटू लाल यादव, राजू लाल, नन्दलाल, कमला देवी यादव, चमेली देवी, हेमा देवी, शांति देवी, काली बाई, रवि आदि 100 से ज्यादा महिला-पुरुष शामिल हुए।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube