ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की जनजागरूकता रैली, उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 18 views
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की जनजागरूकता रैली, उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

दैनिक शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार, बलरामपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है।
इस अवसर पर महिला चिकित्सा कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए जनजागरूकता रैली के माध्यम से महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बी.पी. सिंह, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube