जीवेश श्रोत्रिय का UPSC सिविल सेवा में चयन, अलवर में हुआ भव्य स्वागत।
By Shubh Bhaskar ·
08 Mar 2026 ·
135 views
जीवेश श्रोत्रिय का UPSC सिविल सेवा में चयन, अलवर में हुआ भव्य स्वागत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में जयपुर निवासी जीवेश श्रोत्रिय के चयन होने पर समाज में खुशी की लहर है। जीवेश श्रोत्रिय ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 446 प्राप्त कर अपने परिवार, शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
दिल्ली से जयपुर जाते समय अलवर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आर. के. शर्मा के सीएमआई के साथ समाजसेवी राजेश जोशी, पूर्व एस.एस. के.एल. शर्मा, इन्द्रजीत सैनी, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, विष्णु शर्मा (रीडर), नरेश चौधरी, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के जिला अध्यक्ष अरविंद जोशी तथा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन जोशी सहित अनेक लोगों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जीवेश श्रोत्रिय का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर ऑल इंडिया रैंक 40 के साथ हो चुका है और वे वर्तमान में इसी पद पर कार्यरत हैं।
जीवेश श्रोत्रिय की यह UPSC CSE की चौथी कोशिश थी, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की।
उनके पिता रामधन शर्मा सेवानिवृत्त DEO हैं, जबकि माता उमा शर्मा गृहिणी हैं। उनके भाई आयुष श्रोत्रिय भी सिविल सेवा में हैं और वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं। आयुष श्रोत्रिय को 2023 बैच में राजस्थान कैडर मिला है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने जीवेश श्रोत्रिय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राजेश जोशी राजगढ़ द्वारा दी गई।