ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के तहत कुंभा नगर में विशेष सफाई अभियान आयोजित

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 52 views
"म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के तहत कुंभा नगर में विशेष सफाई अभियान आयोजित

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा रहे उपस्थित, आमजन को कपड़े की थैलियां वितरित
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “म्हारो पावन चित्तौड़” विशेष सफाई अभियान का आयोजन शनिवार को कुंभा नगर स्थित वार्ड संख्या 15 में किया गया। अभियान में नगरीय विकास एवं आवासन (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भाग लिया।

इस अवसर पर यूडीएच मंत्री खर्रा ने वार्डवासियों को कपड़े की थैलियां वितरित करते हुए आमजन से प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

अभियान के अंतर्गत सड़कों, नालियों एवं डिवाइडरों की समुचित सफाई कर विभिन्न स्थानों से कचरा एकत्रित किया गया तथा उसका डंपिंग स्थलों पर निस्तारण किया गया। साथ ही खाली भूखंडों की सफाई कर आवश्यकतानुसार चारदीवारी निर्माण की कार्रवाई भी की जा रही है।

अभियान के दौरान सड़कों, नालियों एवं नालों की मरम्मत, फेरे कवर लगाना, दीवारों पर रंगाई-पुताई कर सौंदर्यीकरण, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करना तथा आवश्यकतानुसार नई स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे कार्य भी किए गए।

इसके अतिरिक्त असुरक्षित विद्युत केबलों को सुरक्षित करने, ट्रांसफार्मरों की चारदीवारी करवाने, नाला-नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने तथा वार्ड में स्थित पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई जैसे कार्य भी अभियान के तहत किए गए।

अभियान के दौरान आमजन को कपड़े की थैलियां वितरित कर पॉलिथीन के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया तथा घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल (प्रशिक्षु आईएएस), अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, सहित राजस्व, स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न शाखाओं के लगभग 70 से अधिक अधिकारी एवं कार्मिक अभियान में शामिल रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube