ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

०8 मार्च को यूजीसी के विरोध में जंतर मंतर पहुंचेगा सवर्ण समाज, बड़े प्रदर्शन की तैयारी।

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 36 views
०8 मार्च को यूजीसी के विरोध में जंतर मंतर पहुंचेगा सवर्ण समाज, बड़े प्रदर्शन की तैयारी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में ०8 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल विरोध प्रदर्शन और जनसभा आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शन में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग भाग लेंगे। प्रदर्शन के दौरान “काले कानून मुक्त भारत जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया जा रहा है।
राजगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ०8 मार्च को सुबह 6:30 बजे गोल मार्केट, राजगढ़ से बस दिल्ली के जंतर मंतर के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की सहमति मिल चुकी है और अन्य साथियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से निर्धारित समय पर गोल मार्केट पहुंचकर इस आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
वहीं अधिवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि एक बस रेणी बस स्टैंड से सुबह 6:00 बजे जंतर मंतर के लिए रवाना होगी। उन्होंने जागरूक साथियों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया ताकि आंदोलन को मजबूती मिल सके।
इस संबंध में देशबंधु जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आजाद मंच भारत एवं प्रदेश संरक्षक राष्ट्रीय सवर्ण दल राजस्थान ने कहा कि जंतर मंतर से अब आजादी का शंखनाद होगा और यूजीसी के काले कानून के विरोध में सशक्त आवाज उठाई जाएगी।
संपर्क:
राजेश शर्मा (अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज राजगढ़) – 9413304086
एडवोकेट सुभाष शर्मा (रेणी) – 6375254052
देशबंधु जोशी – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आजाद मंच भारत – 7014902827 ✍️

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube