ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महिला दिवस पर अनोखा उपहार: कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए सरपंच मैना धाकड़ व उसकी बहन व भाभी ने दान किए बाल

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 12 views
महिला दिवस पर अनोखा उपहार: कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए सरपंच मैना धाकड़ व उसकी बहन व भाभी ने दान किए बाल

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शाहपुरा में मानवता और समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। शाहपुरा की मेना धाकड़ (सरपंच), उनकी सगी बहन आशा धाकड़ तथा उनकी भाभी सरोज धाकड़—तीनों एक ही परिवार की महिलाओं ने कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए अपने बाल दान किए।
बताया गया कि इन महिलाओं ने यह प्रेरणादायक कदम नन्ही बालिका श्रेया कुमावत द्वारा किए गए बाल दान की खबर पढ़कर प्रेरित होकर कदम उठाया। श्रेया की इस पहल से प्रभावित होकर उन्होंने भी समाज सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। मेना धाकड़ (सरपंच), जो की आशाराम धाकड़ (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शाहपुरा कॉलेज)की पत्नी व ज्ञानचंद धाकड़ (पार्षद व पूर्व वाइस चेयरमैन शाहपुरा ) की पुत्रवधू हैं तथा वर्तमान में डाबला कचरा ग्राम पंचायत की सरपंच हैं, ने बताया कि जब छोटे-छोटे बच्चे समाज सेवा के कार्यों में आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, तो हम भी समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके बाल किसी कैंसर पीड़ित बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो यह उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात होगी।
महिलाओं ने अपने बाल श्रेया के माध्यम “इन्वेटिव हेल्पिंग हेड सोसायटी, जयपुर” को दान किए। इस संस्था की संस्थापक एवं डायरेक्टर हिमांशी गहलोत हैं, जो कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए विग बनवाकर उनकी सेवा का सराहनीय कार्य कर रही हैं।
इस पहल से यह संदेश मिला कि समाज में छोटी-सी प्रेरणा भी लोगों को मानवता और सेवा के कार्यों के लिए आगे आने के लिए प्रेरित कर सकती है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube