ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्र नरेंद्र शर्मा उर्फ नेमी को राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया।

By Shubh Bhaskar · 07 Mar 2026 · 26 views
गौ पुत्र नरेंद्र शर्मा उर्फ नेमी को राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा ने राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर गौ पुत्र नरेंद्र शर्मा (नेमी नीमला) को नियुक्त करने की घोषणा की। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा,राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार हिन्दू,राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार तथा राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र रामदेव मिश्रा की अनुमति से की गई।
संगठन पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नरेंद्र शर्मा उर्फ नेमी नीमला‌ अपने दायित्व का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के अभियान को मजबूत करेंगे तथा राजस्थान प्रदेश में संगठन की टीम का विस्तार कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय संयोजक स्वामी गौ पुत्र रामचंद्र जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी गौ पुत्र राधा मोहन परमहंस महाराज तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज ने नरेंद्र शर्मा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका सदुपयोग करते हुए मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें तथा संगठन और गौ सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि “गौ पुत्र” का नाम संगठन की ओर से आशीर्वाद स्वरूप दिया जाता है, इसलिए इसका हमेशा सम्मान और सदुपयोग करते हुए समाज व गौ माता की सेवा में लगे रहें।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube